मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष

 19 Oct 2022  439

संवाददाता/in24 न्यूज़.
 आज अंततः मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) कांग्रेस Congress) के नए अध्यक्ष बन गए हैं। खड़गे को 7897 वोट मिले, वहीं, शशि थरूर को 1072 वोट मिले। जबकि 416 वोट रद्द हो गए। कुल 9385 नेताओं ने 17 अक्टूबर को वोट डाला था. कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को हुई वोटिंग में कुल 9385 डेलिगेट्स ने वोट डाले थे। कांग्रेस को 24 साल बाद गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष मिला। इससे पहले सीताराम केसरी गैर गांधी अध्यक्ष रहे थे। बता दें  कि कांग्रेस पार्टी में 24 साल के बाद गांधी परिवार से बाहर का कोई व्यक्ति पार्टी की कमान संभालने जा रहा है। कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने सोमवार को बताया था कि, अध्यक्ष पद के लिए करीब 96 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी और कई वरिष्ठ नेताओं सहित करीब 9497 निर्वाचक मंडल के सदस्यों ने सोमवार को वोट डाला था। कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में अभी तक अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ 6 बार चुनाव हुए हैं। कांग्रेस में 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुए थे और अब 22 वर्षों के बाद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस चुनाव में 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर कोई नेता कांग्रेस पार्टी की कमान संभालेगा। बता दें कि शशि थरूर ने वोटिंग को लेकर आपत्ति जताई बावजूद इसके मल्लिकार्जुन खड़गे ने जीत हासिल ली।