तुअर दाल की खरीदी पर किसानो का आक्रोश

 26 Apr 2018  1319

संवाददाता/in24 न्यूज़ 

सोलापुर में दाल को लेकर हाहाकार मची हुई है क्योंकि 50 हजार क्विंटल से भी ज्यादा तुअर की दाल यहां के किसानों के पास बची हुई है। बची हुई तुअर की दाल को लेकर किसान मुश्किल में हैं!  गारंटी मूल्य केंद्र पर 12 हजार से ज्यादा किसानों ने तुअर दाल की रजिस्ट्री करवाई थी, 

 मगर इसके बाद 5500 किसानों से  तुअर दाल की खरीदी की गई  खरीदी की गयी. वहीँ बाकी के 6500 किसानों की तुअर की दाल नहीं खरीदने से उनके सामने समस्याओं की पहाड़ खड़ी हो गई है. इसी परेशानी के मद्देनज़र सांसद बच्चुकडु के प्रहार संगठन की तरफ से सहकार मंत्री सुभाष देशमुख के घर के बाहर तुअर दाल फेंककर अन्याय के विरोध में यह आंदोलन किया गया. आंदोलन के दौरान पुलिस ने अध्यक्ष

समेत सभी कार्यकर्तोओं को हिरासत में ले लिया। किसानों की दुर्दशा देखकर भी प्रशासन का जो रवैया सामने आया है उससे किसान और उनके परिवार के लोगों में लगातार रोष के साथ नाराजगी बनी हुई है।