जय जय महाराष्ट्र माझा गाने को मिला राज्य गीत का दर्जा - सुधीर मुंगटीवार

 31 Jan 2023  707
संवाददाता/ in24 न्यूज़।
महाराष्ट्र की शिंदे फडणवीस सरकार की कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं इस बैठक में राज्य को अधिकारिक राज्य गीत मिला है बैठक में जय जय महाराष्ट्र माझा गर्जा महाराष्ट्र माझा गीत को राज्य गीत का दर्जा दिया गया है यह निर्णय छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर 19 फरवरी 2023 से ही लागू किया जाएगा कैबिनेट बैठक में सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा इस निर्णय को मंजूरी दी गई। अमृत महोत्सव वर्ष के लिए हर राज्य का एक गीत होना चाहिए जिसके अनुसार महाराष्ट्र के 3 गीतों का चयन किया गया था. इनमें से गरजा महाराष्ट्र गाने को राज्य गीत के रूप में चुना गया है. राज्य के कैबिनेट मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने इस संबंध में एक अहम ऐलान किया है और उन्होंने मीडिया को जानकारी दी है कि इस गाने से दो कड़वी ली जाएंगी.“गरजा महाराष्ट्र मेरा उत्थान गीत है। इस गाने के बोल में एनर्जी है। यह मेरी भावना है कि महाराष्ट्र भी दिल्ली का सिंहासन रखता है। साढ़े तीन मिनट तक इस गाने को बजाया गया। इसलिए हमने फैसला किया है.