बालासाहेब थोराट ने दिया इस्तीफा महाराष्ट्र कांग्रेस से इस्तीफा

 07 Feb 2023  450

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
महाराष्ट्र में कांग्रेस के हालात सही नहीं चल रहे हैं, महाराष्ट्र कांग्रेस (Maharashtra Congress) पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोरात (Balasaheb Thorat) ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। बालासाहेब थोरात ने स्पष्ट रूप से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) के साथ काम करने से इनकार कर दिया है। कहा जा रहा है कि नासिक से सत्यजीत तांबे के निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पर्चा भरने और चुनाव जीतने के बाद प्रदेश कांग्रेस में तनातनी तेज हो गई है। हाल ही में पार्टी के वरिष्ठ नेता थोराट ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को पत्र लिखा था। उन्होंने पत्र में मौजूदा प्रदेश प्रमुख पटोले के साथ काम करने में असमर्थता जताई थी। हालांकि, पुणे में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पटोले ऐसे किसी पत्र से इनकार करते रहे। उन्होंने कहा कि इसबारे में जानकारी नहीं है। खबर है कि थोराट ने पत्र में नजरअंदाज किए जाने का भी जिक्र किया है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को उन्होंने जानकारी दी है कि राज्य में होने वाले फैसलों के बारे में उन्हें जानकारी नहीं दी जाती है। बता दें कि महाराष्ट्र कांग्रेस में गुटबाजी ने पार्टी को बड़ा नुकसान पहुंचाया है।