क्या महाराष्ट्र में होगा कांग्रेस का 2 गुट ?

 08 Feb 2023  457

साक्षीशर्मा\IN24NEWS 

महाराष्ट्र में कांग्रेस में दरार आते हुए साफ़ दिखाई दे रहा है।  जिस प्रकार महाराष्ट्र में शिवसेना में 2 गुट हुए है उसी प्रकार आशंका जताई जा रही है की महाराष्ट्र के कांग्रेस में भी 2 गुट बन सकते है क्यूंकि महाराष्ट्र कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोरात ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। जिससे कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। लेकिन फिर भी महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले इसे मानने से साफ़ इंकार कर रहे है की बालासाहेब थोरात ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिए है। भले ही थोरात के इस्तीफे की बात को महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता खुले रूप से स्वीकार न कर रहे हो। लेकिन यह बात बिल्कुल सच है कि महाराष्ट्र कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कांग्रेस के बीच यह मन मुटाव तबसे शुरू हुआ जबसे बालासाहेब थोरात के भांजे सत्यजीत ताम्बे नासिक विधान परिषद चुनाव में पार्टी के खिलाफ जाकर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया था। साथ ही उन्होंने बीजेपी से समर्थन भी मांगा था। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी की जबरदस्त किरकिरी हुई थी। कांग्रेस पार्टी के लिए वह क्षण भी शर्मिंदगी भरे थे। जब सत्यजीत तांबे के पिता सुधीर तांबे को पार्टी ने विधान परिषद चुनाव के लिए टिकट तो दिया लेकिन ऐन मौके पर उन्होंने नामांकन दाखिल करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद सत्यजीत तांबेऔर उनके पिता सुद्दीर तांबे पर कांग्रेस ने कार्रवाई कर दोनों को पार्टी से निलंबित कर दिया। हालांकि, बालासाहेब थोरात पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। 

आपको बता दे थोरात महाराष्ट्र कांग्रेस के सबसे सीनियर लीडर हैं जो आठ बार से लगातार विधायक हैं। महाराष्ट्र में कैबिनेट मंत्री पद को संभाल चुके हैं। बालासाहेब थोरात का परिवार और पुरखे जमाने से कांग्रेसी रहे हैं। बावजूद इसके सत्यजीत तांबे के मामले में थोरात की खामोशी पार्टी को खल रही थी। आखिरकार सोमवार को बालासाहेब थोरात ने नाना पटोले के खिलाफ आलाकमान से शिकायत की और कहा कि पटोले के साथ काम करना मुश्किल हो रहा है।