जन्मदिन पर मुख्यमंत्री ने दिया ठाणेकरों को खास तोहफा

 09 Feb 2023  267

संवाददाता/in24 न्यूज़।  

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने जन्मदिन के मौके पर ठाणेकरों को दिया खास तोहफा। अपने जन्मदिन के खास मौके पर मुख्यमंत्री ने ठाणे से मुंबई को जोड़ने वाले कोपरी पुल का उद्घाटन किया है । यह ब्रिज ठाणे और मुंबई को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण पुल है जिसके खोले जाने की ठाणेकरों को कई सालों से बेसब्री से इंतजार था ऐसे में आज मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर ठाणेकरों को यह खास तोहफा दिया गया है.इस पुल को आज से यातायात के लिए खोल दिया गया है। पुल को यातायात के लिए खोल दिए जाने से अब ठाणे से मुंबई की ओर जाने वाला ट्रैफिक जाम हमेशा के लिए दूर हो जायेगा। जिससे ठाणे के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। जानकारी के मुताबिक ठाणे - मुंबई को जोड़ने वाले कोपरी पुल का काम पूरा हो चुका है। इस पुल का निर्माण कार्य मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी यानि एमएमआरडीए ने साल 2018 में शुरू किया था बता दें कि डेढ़ साल में पुल के पहले चरण यानि दो लेन का निर्माण किया गया था उसके बाद एमएमआरडीए ने मुख्य पुल का काम अपने हाथ में लिया था अब जाकर काम पूरा हो  जाने के बाद आज इसे यातायात के लिए खोल दिया गया है। इस पुल के चालू होने से ठाणे से मुंबई का सफर सुगमन हो गया है साथ ही समय की भी बचत होगी। ...