बेबुनियाद आरोप लगाने के मामले पर राहुल गांधी पर कार्रवाई जरूर होगी : प्रह्लाद जोशी

 14 Feb 2023  460

संवाददाता/in24 न्यूज़.   
कांग्रेस के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) द्वारा लोक सभा सचिवालय में भेजे गए नोटिस पर की जा रही आलोचना पर पलटवार करते हुए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी (Prahlad Joshi) ने कहा है कि इस बार अनाप-शनाप और बेबुनियाद आरोप लगाने के मामले पर राहुल गांधी पर कार्रवाई जरूर होगी। संसद भवन परिसर में मीडिया से बात करते हुए जोशी ने कहा कि राहुल गांधी अनाप-शनाप और बेबुनियाद आरोप लगाते हैं और उन आरोपों को सत्यापित भी नहीं करते हैं।  उन्होंने कहा कि हम सब देश की जनता के प्रति जवाबदेह हैं। विशेषाधिकार हनन के मामले में कार्रवाई को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस बार कार्रवाई होगी। बता दें कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में पिछले सात फरवरी को बोलते हुए राहुल गांधी ने कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे लेकिन सरकार और भाजपा सांसदों की लगातार मांग के बावजूद उन्होंने उन आरोपों को सत्यापित नहीं किया था। इसके बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर विशेषाधिकार हनन का आरोप लगाते हुए नोटिस दिया था। इन दोनों नोटिस पर निर्धारित संसदीय परंपरा और नियमों के अनुसार लोक सभा सचिवालय ने राहुल गांधी को नोटिस जारी कर 15 फरवरी तक जवाब देने को कहा है। अब देखना हगा क़ राहुल गांधी की क्या प्रतक्रिया सामने आती है!