अडानी समूह के खिलाफ मुंबई कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

 01 Mar 2023  1000

संवाददाता/ in24 न्यूज़।  

उद्योगपति गौतम अडानी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रामक दिखाई दे रहे हैं मुंबई कांग्रेस ने बांद्रा कुर्ला कॉन्प्लेक्स के नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के बाहर व्यवसायी गौतम अडानी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। वहीं इस विरोध प्रदर्शन के दौरान मुंबई पुलिस ने मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। बता दें कि महिलाओं सहित कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता बांद्रा कुर्ला कॉन्प्लेक्स में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के बाहर जमा हो हुए। और अडानी समूह के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। वहीं इस विरोध प्रदर्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें भाई जगताप को मुंबई पुलिस द्वारा घसीटा जा रहा है और फिर पुलिस कर्मियों द्वारा उठाकर उन्हें पुलिस बैन में डाला जा रहा है। 


         इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुंबई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भाई जगताप सहित 40 से 50 पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को हिरासत में लिया गया है और उन्हें बीकेसी, खेरवाड़ी और निर्मल नगर पुलिस स्टेशन ले जाया गया. मुंबई पुलिस अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की गई और प्रदर्शनकारियों को बाद में छोड़ दिया गया. किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है. वही इस मौके पर मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप ने कहा अगर गौतम अडानी गलत है तो उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। हमने कभी गलत का समर्थन नहीं किया है साथ ही उन्होंने कहा कि वह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज द्वारा समर्पित सूचकांकों में अडानी ग्रुप के कुछ शेयरों को शामिल करने के कदम का विरोध कर रहे थे. हम यह भी मांग करते हैं कि गौतम अडानी का पासपोर्ट जब्त किया जाए ताकि वह मेहुल चोकसी और नीरव मोदी की तरह देश से भाग ना सकें।