बस्तर जाएंगी प्रियंका गांधी

 10 Apr 2023  727

संवाददाता/in24 न्यूज़।
अब कांग्रेस (Congress) बस्तर (Bastar) में अपनी सक्रियता बढ़ने जा रही है। बुधवार 12 अप्रैल को भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर पहली बार बस्तर पहुंच रहे हैं। इसके ठीक एक दिन बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) का बस्तर दौरा तय हो गया है। प्रियंका पहली बार बस्तर पहुंच रही हैं। इसलिए उनके दौरे को खास बनाने की तैयारी कांग्रेस संगठन ने शुरू कर दी है। प्रियंका का यह दौरा सियासी नजरिए से बेहद खास है। बस्तर में इस वक्त कांग्रेस के पास 12 में से 12 सीटें हैं और इन सीटों पर महिला वोटरों को साधने के लिए कांग्रेस चुनाव से पहले प्रियंका को लेकर आ रही है।  ओम माथुर का दौरा भी भाजपा के लिए महत्त्वपूर्ण है। बस्तर में भाजपा के पास खोने को कुछ नहीं है। ऐसे में माथुर का यह दौरा भाजपा के कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए चार्ज करने वाला होगा। प्रियंका के दौरे की कमान खुद सीएम भूपेश बघेल ने संभाल रखी है और शुक्रवार को हुई बैैठक पहले वे ही यहां आकर लेने वाले थे लेकिन वे किसी कारण से नहीं आ पाए और बैठक मंत्री कवासी लखमा ने ली। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक सीएम ने स्थानीय संगठन को तैयारी शुरू करने का इशारा कर दिया है। देखना होगा कि इस अभियान से कांग्रेस को कितना फायदा होता है!