सांसद राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की सगाई

 14 May 2023  365

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की सगाई दिल्ली में शनिवार को सम्पन्न हो गई। अभिनेत्री ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से प्यारी तस्वीरें भी शेयर की हैं। सगाई के अवसर पर आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal), पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann), देश के पूर्व गृहमंत्री पी. चिदंबरम (P. Chidambaram) और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) भी पार्टी में शरीक हुए। सेरेमनी में सबसे पहले प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और परिणीति के दोनों भाई शिवांग और सहज ने शिरकत की। इसके अलावा सांसद डेरेक ओ ब्रायन भी सेरेमनी में पहुंचे। परिणीति ने अपनी सगाई में पेस्टल कलर का सूट पहना। इसे फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। राघव के मामा और डिजाइनर पवन सचदेवा ने बताया कि राघव को कढ़ाई वाले कपड़े पसंद नहीं हैं। उनके कपड़े को क्लासी और स्टाइलिश रखने के लिए क्रीम कलर की अचकन तैयार की गई। सगाई समारोह में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। बता दें कि सगाई के बाद राघव और परिणीति को लगातार बधाइयां मिल रही हैं।