कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री होंगे सिद्धारमैया और उप मुख्यमंत्री होंगे शिवकुमार

 18 May 2023  317

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कर्नाटक (Karnataka) की सियासी तस्वीर जल्द ही साफ़ होने वाली है। कांग्रेस (Congress) ने आज सिद्धारमैया (Siddaramaiah) को कर्नाटक का नया मुख्यमंत्री (Chief Minister) और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) को उपमुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (mallikarjun kharge) के शीर्ष नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और शिवकुमार के साथ कई घंटों के विचार-विमर्श के बाद पार्टी ने यह घोषणा की। सिद्धारमैया वरुणा विधानसभा क्षेत्र से जीते हैं, जबकि शिवकुमार कनकपुरा सीट से जीते हैं।कांग्रेस महासचिव एवं संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल ने पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने व्यापक विचार-विमर्श के बाद फैसला किया है कि सिद्धारमैया कर्नाटक के मुख्यमंत्री होंगे और डीके शिवकुमार इकलौते उप मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह 20 मई को होगा। वेणुगोपाल के मुताबिक मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के साथ मंत्रियों का एक समूह भी शपथ लेगा। इस बीच, खड़गे ने ट्वीट कर कहा कि , टीम कांग्रेस कर्नाटक के लोगों की प्रगति, कल्याण और सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान 6.5 करोड़ कन्नड़ लोगों से किए गए वादे के मुताबिक पार्टी पांच गारंटी लागू करेगी। बता दें कि हाल ही में संपन्न कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 224 सदस्यीय विधानसभा में 135 सीटें जीतीं जबकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) 65 सीटों पर सिमट कर रह गई। इस कांग्रेस की बड़ी जीत माना जा रहा है।