मुंब्रा में धर्मांतरण को लेकर बवाल शुरू, जानिए क्या है वजह

 09 Jun 2023  1666

in24 न्यूज़/ संवाददाता

          महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मुंब्रा इलाके से इन दिनों धर्मांतरण से जुड़ी कई खबर सामने आ रहे है। दावा किया जा रहा है कि मुंब्रा में ऑनलाइन गेम के जरिए 300 से 400 लड़कियों का जबरदस्ती धर्मांतरण किया गया है। गाजियाबाद के डीसीपी निपुण अग्रवाल को एक अज्ञात फोन आया था जिसमें यह साफ तौर पर दवा किया गया था कि मुंब्रा में भी गाजियाबाद की तरह ही एक या दो नहीं बल्कि 400 लड़कियों का धर्मांतरण किया गया है। जैसे ही गाजियाबाद के बाद मुंब्रा में धर्मांतरण की बात सामने आई तो मुंब्रा के विधायक जितेंद्र आव्हाड भड़क उठे। जितेंद्र आव्हाड ने मीडिया के सामने ही गाजियाबाद पुलिस को चुनौती दे डाली। जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि मुंब्रा में 400 क्या अगर 4 लड़कियों के भी धर्मांतरण के सबूत दे दिए तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। मैं ये इस्तीफा एनसीपी प्रमुख शरद पंवार को नहीं, बल्कि सीधे राज्यपाल को जाकर दूंगा। आव्हाड ने कहा कि अगर धर्मांतरण हुआ है तो मैं ये मान लूंगा की मैने मुंब्रा में कोई काम नहीं किया, लोगों की सोच नहीं बदल सका। बिना सोचे-समझे ही धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाया जा रहा है। महाराष्ट्र पुलिस को आगे आकर इस बारे में सही जानकारी बतानी चाहिए।
          मुंब्रा में धर्मांतरण के खबर के बीच ही अब मुंब्रा में मुस्लिम लड़कियों के लिए विवादित पोस्टर लगाए जा रहे है। मुंब्रा में लगे पोस्टर में मुस्लिम लड़कियों के लिए सख्त निर्देश जारी किया गया है। उर्दू में लगे पोस्टर में सख्त फरमान जारी किया गया है कि मुस्लिम लड़कियां दूसरे धर्मों के लड़को से दोस्ती न करें। साथ ही विवादित पोस्टर में मुस्लिम लड़कियों को फ़ोन से दूर रहने कि नसीहत दी गई है। माता - पिता को को भी चेतावनी दी गई है कि 18 से 20 साल की लड़कियों के लिए क्या क्या करना चाहिए। मुसलमान की लकड़ियां कुरान की तालीम हासिल करे, इधर उधर बहकावे में ना आए, ट्यूशन और दूसरे बहाने अजनबियों से ना मिलें, लड़कियों के शादी में कम खर्च करें ताकि कोई रुकावट पैदा ना हो, लड़कियों की सही उम्र में शादी कर दे, कॉलेज और स्कूल में बच्चियों की दोस्ती किससे है उसकी जानकरी रखें,। पोस्टर लसगने के बाद विवाद बढ़ने के और आसार लगाए जा रहे है। साथ ही मुंब्रा एआईएमआईएम नेता वारिस पठान भड़काऊ भाषण देते हुए कहा कि पोस्टर का मतलब है मुस्लिम लड़कियां भगवा लव ट्रैप में मत फंसो यह बोलता है पोस्टर, संविधान को मानो।