गहलोत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा की बढ़ी मुश्किलें

 03 Aug 2023  610
संवाददाता/in24 न्यूज़।

राजस्थान की गहलोत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा की मुश्किलें अब बढ़ रही हैं। बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के घर गुरुवार सुबह पुलिस पहुंची। बताया जा रहा है कि पॉक्सो एक्ट के एक मामले में पुलिस गुढ़ा के आवास पहुंची थी। इस दौरान गुढ़ा से पूछताछ भी की गई। गुढ़ा के खिलाफ जल्द बड़ा एक्शन लिया जा सकता है। वैभव जी और मेरी दोनों की आरसीए खर्च को लेकर चर्चा हुई कि भवानी सामोता किस तरह तय किए हुए पैसे भी लोगों को नहीं दे रहा है। सीएम के पीएस सोभाग को फोन किया और कहा कि आरसीए वाला हिसाब कर दो मुझे जरूरत है, उन्होंने कहा कि सीएम से बात करूंगा। घर पर राजीव खन्ना और सामोता आए, आरसीए चुनाव का हिसाब किया। सामोता ने ज्यादातर लोगों से जो वादा किया वह पूरा नहीं किया।

      सामोता ने कहा कि मैं सीपी साहब 'विधानसभा अध्यक्ष' की जानकारी में डालता हूं। एक पेज पर सीएम के ओएसडी देवाराम सैनी का नाम है। उधर, इस डायरी को लेकर बुधवार को विधानसभा में बीजेपी विधायकों ने हंगामा किया और नारेबाजी की। विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने दो बार आधा-आधा घंटे के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित की। फिर भी शांति नहीं हुई तो अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सवाल उठाया कि कांग्रेस आलाकमान क्या कर रहा है? गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले गुढ़ा ने विधानसभा में अपनी ही सरकार को महिलाओं से दुष्कर्म के मामले में घेरा था। इस पर सीएम ने उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया। तब गुढ़ा ने खुद के पास एक लाल डायरी होने की बात कही थी। उन्होंने यह डायरी 24 जुलाई को विधानसभा में लहराई थी।