स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटकर लाने वाले को मिलेगा दस लाख रुपये का इनाम?

 30 Aug 2023  615
संवाददाता/in24 न्यूज़। 
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य हमेशा अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं यही कारण है कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों एक बार फिर गरमाई हुई है। कांग्रेस के मानवाधिकार विभाग के जिला चेयरमैन गंगा राम शर्मा ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को दस लाख रुपये का पुरस्कार देने की बात कही है। गंगा राम शर्मा ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर हिंदू धर्म को अपमानित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य हिंदू धर्म को अपमानित करने के लिए धार्मिक पुस्तक रामचरित मानस की निंदा करते रहते हैं। ब्राह्मण समाज के लोग श्री रामचरित मानस को लेकर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान से आहत हैं। उन्होंने सपा नेता की जीभ काटने वाले को 10 लाख रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है रामचरितमानस पर समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने बयान देकर विवाद को बढ़ा दिया है। सपा नेता ने कहा, रामचरितमानस में दलितों और महिलाओं का अपमान किया है। महाकवि तुलसीदास दास जी ने ग्रंथ को अपनी खुशी के लिए लिखा था। करोड़ों लोग इसे नहीं पढ़ते हैं। इस ग्रंथ पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
स्वामी की जीभ काटने वाले को मिलेगा इनाम

अब कांग्रेस नेता ने स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को इनाम देने की बात कही है। कांग्रेस के मानवाधिकार विभाग के जिला चेयरमैन गंगा राम शर्मा ने कहा कि हिंदू धर्म का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपने धर्म के लिए जान भी देनी पड़ी तो देंगे। इसलिए उन्होंने सपा नेता की जीभ काटने का ऐलान किया है।  


विवादित बयान देते रहते है स्वामी प्रसाद मौर्य

ये पहली बार नहीं है जब समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कोई विवादित बयान दिया हो। इसी तरह की बातें वो काफी समय से कर रहे हैं। उन्होंने एक मीडिया संस्थान से बातचीत में कई बार श्री रामचरितमानस को लेकर गलत शब्दों का इस्तेमाल किया है। उन्होंने एक अंश को उद्धृत करते हुए कहा कि, ब्राह्मण भले ही दुराचारी, अनपढ़ हो, लेकिन वह ब्राह्मण है। उसको पूजनीय कहा जाता है।