शिवसेना में शामिल हुए राजस्थान कांग्रेस के राजेंद्र गुढ़ा

 09 Sep 2023  865

संवाददाता/in24 न्यूज़.
लाल डायरी को लेकर चर्चा में आए राजस्थान में कांग्रेस के नेता राजेंद्र गुढ़ा ने कांग्रेस का दामन छोड़ शिवसेना का दामन थाम लिया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुढ़ा को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर सीएम शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र और राजस्थान की धरोहर का मिलन हुआ है। दरअसल सीएम शिंदे आज गुढ़ा पहुंचे हैं। आज राजेंद्र गुढ़ा के बेटे का जन्मदिन है और इसी को लेकर सीएम शिंदे को न्योता दिया गया है। इस मौके पर सीएम शिंदे ने कहा कि गुढ़ा को बर्खास्त किया गया है। इसका जवाब राजस्थान की जनता देगी। आपने अपराध पर सवाल उठाया था, कोई गलती नहीं की। आपने मंत्री पद त्यागा है, सत्ता को छोड़ा है। बालासाहेब के विचारों के लिए आपने महिलाओं के लिए आवाज उठाई है। बता दें कि राजेंद्र गुढ़ा विधानसभा में लाल डायरी को लेकर चर्चा में आए थे। उन्होंने दावा किया था कि डायरी में सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ आरोपों की पूरी लिस्ट है। गुढ़ा ने कहा कि कांग्रेस के मंत्रियों और विधायकों ने उनसे वो डायरी छीन ली। इसके बाद सीएम अशोक गहलोत ने अपनी ही सरकार की आलोचना करने पर उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया। बता दें कि गुढ़ा का शिवसेना में शामिल होना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है।