गांधी परिवार पर असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने लगाया सरनेम हड़पने का आरोप

 12 Sep 2023  603

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कांग्रेस के गांधी परिवार पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सरनेम हड़पने का आरोप लगाया है। हल ही में गुवाहाटी स्थित भाजपा मुख्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान हिमंता ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से अपना सरनेम छोड़ने को कहा। उन्होंने कहा कि सारे गांधी कैसे बन गए! मैंने बहुत दिन रिसर्च किया। इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी किस फॉर्मूले से गांधी हैं! कांग्रेस कहती है कि भाजपा इंडिया नाम से डर गई है। कल कोई डकैत अपना नाम गांधी रख लेगा, तो क्या वह साधु बन जाएगा? हिमंता ने कहा कि गांधी जी ने देश को आजाद कराया और आप लोगों ने गांधी टाइटल हड़प लिया। भारत का पहला स्कैम टाइटल से शुरू हुआ। आप लोग डुप्लीकेट गांधी हैं। बता दें कि हिमंता बिस्वा अपने बेबाक अंदाज़ के लिए जाने जाते हैं।