ज्योतिरादित्य सिंधिया का सोशल मीडिया अकाउंट हैक

 14 Sep 2023  450

संवाददाता/in24 न्यूज़.
केंद्रीय नागरिक एवं उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक  ज्योतिरादित्य सिंधिया का फेसबुक पेज हैक हुआ है। वहीं इसकी रिकवरी के प्रयास शुरू है। केंद्रीय मंत्री सिंधिया का फेसबुक पेज दूसरी बार हैक हुआ है। इसके पहले सिंधिया के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद फेसबुक पेज हैक हुआ था। हैकर ने उनके कांग्रेस के समय के पुराने वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर अपलोड कर दिए थे। बता दें कि सिंधिया ने केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली थी, इसके बाद देर रात करीब अचानक उनके फेसबुक अकाउंट से कई सारे पाेस्ट हुए, जिसमें उनके कांग्रेस में रहते हुए दिए गए बयान और वीडियाे शामिल थे। इन फाेटाे एवं वीडियाे के पाेस्ट हाेते ही हड़कंप मच गया था। गौरतलब है कि हाल ही में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का मोबाइल हैक कर लिया गया था। कमलनाथ का मोबाइल हैक कर लोगों से पैसे मांगे गए। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था। बता दें कि आजकल सोशल नेटवर्क का हैक होना आम बात है।