सांसद संजय सिंह की न्यायिक हिरासत दस नवंबर तक बढ़ी

 27 Oct 2023  623

संवाददाता/in24 न्यूज़.
राउज एवेन्यू कोर्ट से दिल्ली आबकारी नीति मामले में आप (AAP) नेता संजय सिंह को राहत नहीं मिली है। सांसद संजय सिंह को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में लाया गया। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने संजय सिंह को दस नवंबर तक आगे की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इससे पहले संजय सिंह को 13 अक्टूबर से आज तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल ने सिंह को जेल भेजने का आदेश दिया था, जब जांच एजेंसी ने उन्हें ईडी हिरासत की अवधि समाप्त होने पर अदालत में पेश किया था। 20 अक्टूबर को दिल्ली हाई कोर्ट ने संजय सिंह की रिमांड और गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी थी। आप नेता संजय सिंह ने पहले उच्च न्यायालय को बताया था कि उनकी गिरफ्तारी अवैध, दुर्भावनापूर्ण है। साथ ही आम आदमी पार्टी ने भी संजय सिंह की गिरफ़्तारी का जमकर विरोध किया था।