मराठा आरक्षण के पक्ष में महाराष्ट्र की सभी राजनीतिक पार्टियां एक साथ

 02 Nov 2023  674

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार सुबह साढ़े दस बजे सर्वदलीय बैठक की। इसमें शरद पवार समेत 32 पार्टियों के नेता शामिल हुए। करीब तीन घंटे की बैठक के बाद शिंदे ने मीडिया से कहा कि सर्वदलीय बैठक में सभी दलों के नेता इस बात पर सहमत हुए कि मराठा समुदाय को आरक्षण मिलना चाहिए।  बता दें कि सर्वदलीय बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आरक्षण कानून के दायरे में और अन्य समुदाय के साथ अन्याय किए बिना होना चाहिए। हमें कानूनी प्रक्रिया के लिए कुछ समय दें।

आरक्षण के लिए अनशन पर बैठे मनोज जरांगे पाटिल से भी अपील है कि वह अनशन खत्म करें। बता दें कि मराठा आरक्षण के नाम पर महाराष्ट्र में अब भी प्रदर्शन और अनशन जारी है। वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा समय मांगे जाने पर सामजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने पूछा है कि क्या समय देने के बाद आरक्षण मिलेगा!