अचानक तबीयत बिगड़ने से अस्पताल में भर्ती किए गए हरीश रावत

 21 Nov 2023  122

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को अचानक देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी स्थिति सामान्य है। डॉक्टर ने हरीश रावत को पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत बताई है। उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत कई कांग्रेस नेता उनसे मिलते पहुंचे है। वहीं अस्पताल में उनके शुभचिंतकों का तांता लगना शुरू हो गया है। खबर के मुताबिक, आज सुबह रामनगर हल्द्वानी के लिए निकले थे, तभी लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। हरीश रावत को सीने में भारीपन और घबराहट की शिकायत हुई, पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत बताई जा रही है। जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उनका तत्काल चेकअप किया और फिर उन्हें जरूरी टेस्ट कराने की सलाह दी और अस्पताल में भर्ती कर अब उनकी स्थिति सामान्य है। बता दें कि पिछले दिनों हादसे में घायल होने के बाद से ही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को कुछ दिक्कत हो रही थी। कुछ दिन पहले भी हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी थी। फिलहाल, वे खतरे से बाहर हैं।