बिहार में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में मचा हड़कंप, कार क्षतिग्रस्त

 31 Jan 2024  1601

संवाददाता/ in24 न्यूज़.  
बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दाैरान भगदड़ मचने से उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि राहुल बाल-बाल बच गए और कार से निकलकर बस में बैठ गए और प्रशासन ने लोगों को शांत कर दिया। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि राहुल की कार पर पत्थर मारा गया जिससे गाड़ी का कांच टूट गया।

बता दें कि बिहार में कांग्रेस की ये यात्रा ऐसे वक्त हुई है जब पूर्व सहयोगी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में लौट चुके हैं। कुमार के पाला बदलने से पहले कांग्रेस ने जनता दल (यूनाइटेड) (जद-यू) के साथ बिहार में सत्ता साझा किया था। बता दें कि राहुल गांधी ने नीतीश कुमार पर साधते हुए कहा कि तव का सामना एक मुख्यमंत्री नहीं कर सके।