ईडी ने ममता बनर्जी के एक और मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा के आवास पर छापेमारी की

 22 Mar 2024  285

संवाददाता/in24 न्यूज़.

आम आदमी पार्टी शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर उतर आई है। प्रदर्शन कर रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता आतिशी और सौरभ भारद्वाज को हिरासत में लिया गया है। इसके साथ ही इमरान हुसैन और पंजाब के मंत्री हरजोत बैंस को भी डिटेन किया गया है। प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने उन्हें बस में बैठा कर हिरासत में लिया। पार्टी के कार्यकर्ता आईटीओ पर धरने पर बैठे हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने के लिए पुलिस बसें लेकर आई हैं। कार्यकर्ताओं को इन बसों में भरकर ले जाया जा रहा है। वहीं, ईडी दफ्तर के पास भी धारा 144 लागू कर दी गई है।सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट से मांग करेंगे कि अरविंद केजरीवाल को अपने वकील और परिवार से मिलने की अनुमति दी जानी चाहिए और उन्हें अपना आधिकारिक काम करने की भी अनुमति दी जानी चाहिए। केजरीवाल के परिवार को घर में नजरबंद कर दिया गया है। उधर, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हम आम आदमी पार्टी और केजरीवाल जी के साथ हैं। ईडी विपक्ष के खिलाफ बदले की राजनीति के लिए सरकार का हथियार बन गया है। वे (बीजेपी) जानते हैं कि वे अपने दम पर नहीं जीत सकते, इसलिए वे विपक्षी नेताओं के खिलाफ प्रतिशोध की राजनीति कर रहे हैं। यह भारत को एक निरंकुश देश बनाने का कदम है। बता दें कि आप कार्यकर्ता लगातार केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध करने में लगे हुए हैं।