कांग्रेस के छह बागी विधायकों ने थामा बीजेपी का दामन

 23 Mar 2024  257

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
कांग्रेस को लगातार झटके पर झटके लगते जा रहे हैं। राज्यसभा चुनावों में बगावत का बिगुल फूंकने वाले कांग्रेस के छह बागी विधायकों ने अब भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। आज नई दिल्ली में सभी ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और सांसद हर्ष महाजन की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की। बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने बागी छह विधायकों राजेंद्र राणा, सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, इंद्रदत्त लखनपाल, देवेंद्र भुट्टो और चैतन्य शर्मा को अयोग्य घोषित कर दिया था।  पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी जल्द लोकसभा चुनाव के लिए कांगड़ा और मंडी और विधानसभा उपचुनाव के लिए छह प्रत्याशी घोषित कर सकती है। इस बारे में राजेंद्र राणा ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से हुई मुलाकात के बाद सब कुछ तय हो गया है। विधानसभा अध्यक्ष के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका वापस लेने में कोई कानूनी अड़चन नहीं है। आज शाम सात बजे सभी शिमला पहुंच जाएंगे। बता दें कि कांग्रेस से कल ही प्रवक्ता रोहन गुप्ता ने इस्तीफ़ा दिया था।