आप के पूर्व सांसद धर्मवीर गांधी हुए पंजाब कांग्रेस में शामिल

 01 Apr 2024  979

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आम आदमी पार्टी को लोकसभा चुनाव से पहले फिर एक बड़ा झटका पंजाब से लगा है। अब पंजाब के पटियाला से पूर्व सांसद धर्मवीर गांधी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में अपनी नवां पंजाब पार्टी को कांग्रेस में विलय कर लिया। 2014 में धर्मवीर गांधी ने आम आदमी पार्टी की टिकट पर पटियाला से लोकसभा चुनाव जीता था। पटियाला के शाही परिवार की बहू परनीत कौर को राजनीतिक करियर में हराने वाले एक मात्र नेता डॉ. गांधी ही हैं। इसके बाद धर्मवीर गांधी ने  आम आदमी पार्टी से नाता तोड़ लिया था। जॉइनिंग के बाद डॉ. धर्मवीर गांधी ने कहा कि मैंने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस जॉइन नहीं की। अगर पार्टी उन्हें चुनाव में उतारती है, तो वह लड़ने के लिए तैयार हैं। डॉ. गांधी के कांग्रेस में विलय के बाद पार्टी को पटियाला में शाही परिवार के बिना भी एक मजबूत आधार मिल जाएगा। कांग्रेस पटियाला सीट के लिए एक प्रभावशाली चेहरा तलाश रही थी। बता दें कि आम आदमी पार्टी पंजाब में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने वाली है।