मोदी सरकार के खिलाफ कोलकाता में रैली

 19 Jan 2019  984

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

मोदी सरकार के खिलाफ उनके विरोधियों ने एकजुट होना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में आज होने जा रही विपक्ष की महारैली के लिए मंच पूरी तरह सज चुका है। बीजू जनता दल और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी प्रणित वाम मोर्चे के अलावा सभी विपक्षी पार्टियों के नेता इस रैली में हिस्सा लेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा, उनके बेटे एवं कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, राष्ट्रवादी कांग्रेस के मुखिया शरद पवार, फारुक अब्दुल्ला, शरद यादव, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, हेमंत सोरेन एवं अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री गेगोंग अपांग समेत 20 से अधिक राष्ट्रीय नेता इस रैली में शामिल होने के लिए शुक्रवार को कोलकाता पहुंचे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भी इसमें शामिल होने की उम्मीद है।