आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना पर राहुल का हमला

 15 Mar 2019  960

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना पर कांग्रेस ने हमला बोलै है. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए अपने घोषणा पत्र में स्वास्थ्य सेवा कानून के वादे को शामिल करने पर विचार कर रही है ताकि सभी के लिए न्यूनतम स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित की जा सके। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना की भी आलोचना की। उन्होंने यहां एक गैर सरकारी संगठन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में चिकित्सकीय पेशेवरों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि हम अपने घोषणापत्र में तीन चीजों पर विचार कर रहे हैं: हम सभी भारतीयों के लिए निश्चित न्यूनतम स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य सेवा अधिकार कानून शामिल करने, स्वास्थ्यसेवा क्षेत्र में व्यय को देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के तीन प्रतिशत से बढ़ाने और चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों की संख्या बढ़ाने पर विचार कर रहे है।
गौरतलब है कि स्वच्छ भारत अभियान का जितना प्रचार-प्रसार हुआ उसे कांग्रेस नहीं स्वीकार पाई और अब उसने आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना पर निशाना साधा है.