राम को नहीं माननेवाली उनकी पूजा कर रही हैं : स्मृति

 26 Mar 2019  917

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हमला बोलते हुए कहा कि जो पार्टी राम के अस्तित्व को नहीं स्वीकारती थी, आज उसी की नेता प्रियंका गांधी रामभक्त बन रही हैं। स्मृति ने यूपी के भदोही की एक जनसभा में कहा कि जो कांग्रेस पार्टी अदालत में दस्तावेज़ देकर कहती थी कि राम का कोई अस्तित्व ही नहीं है, आज उसी पार्टी की नेता प्रियंका गांधी रामभक्त बन कर घूम रही हैं। गौरतलब है कि प्रियंका के 27 मार्च से अमेठी और रायबरेली के अलावा अयोध्या जाने का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस पार्टी कहती थी कि ‘‘हिन्दू आतंकवादी’’ है, उसके नेता आज जनेऊ पहन कर घूम रहे हैं। स्मृति ने कहा कि कांग्रेस सर्जिकल स्ट्राइक पर पाकिस्तान के साथ खडी नजर आयी। उस समय पूरा देश स्तब्ध रह गया था।