महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार 16 जून को

 15 Jun 2019  894

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

महाराष्ट्र राज्य मंत्रिमंडल में सात सीटें खाली हैं और 16 जून रविवार को मंत्रिमंडल विस्तार में सात मंत्रियों को मंत्रिमंडल में स्थान दिया जा सकता है. गौरतलब है कि मंत्रिमंडल विस्तार में मुख्यमंत्री फडणवीस ने शिवसेना को उपमुख्यमंत्री पद की पेशकश की थी. हालांकि शिवसेना पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे को पार्टी की गुटबाजी से बचने के लिए पद को अस्वीकार करने के लिए कहा गया है। इसीलिए उम्मीद है कि मंत्रिमंडल के इस विस्तार में शिवसेना को एक से अधिक मंत्री दिए जा सकते हैं। विपक्ष के नेता और कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में आए राधाकृष्ण विखे पाटिल को भाजपा कोटे से मंत्री पद मिलने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार वे नासिक वापस जा रहे थे पर आज देर रात वे मुंबई लौट जाएंगे।इस बात के संकेत हैं कि रणजीतसिंह मोहित पाटिल के साथ ही राधाकृष्ण विखे पाटिल को भी मंत्री पद मिलेगा। उन्हें बीजेपी कोटे से मंत्री मिल सकता है। मंत्री के लिए शिवसेना कोटे से बीड़ के विधायक जयदत्त क्षीरसागर के नाम की चर्चा हो रही है। राजेश क्षीरसागर, तानाजी सावंत, उदय सामंत, दादाजी भूशे और संजय राठौड़, शिवसेना के विधायक भी मंत्री पद की दौड़ में हैं। आरपीआई को भी एक मंत्री भी मिलेगा जबकि पार्टी अध्यक्ष रामदास आठवले ने अविनाश महाटेकर का नाम दिया है। भाजपा की बात की जाये तो मंत्री के लिए डॉ संजय कुटे, अनिल बोंडे, अतुल साव और आशीष शेलार का नाम भी मंत्री बनने की दौड़ शामिल है।