विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने युवा और नए चेहरों पर लगाया दांव

 06 Oct 2019  675

संवाददाता/in24 न्यूज़।

आगामी 21 ऑक्टूबर होने वाले हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने नए चेहरों पर दांव लगाया है। पार्टी ने दोनों राज्यों में 70 से अधिक युवा व नए चेहरों को चुनाव मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने उन सीटों पर नए चेहरों को ज्यादा तरजीह दी है, जहां मौजूदा विधायक, पूर्व विधायक या वरिष्ठ नेता पार्टी का साथ छोड़ गए हैं।महाराष्ट्र कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी ने राज्य विधानसभा चुनाव में करीब 55 नए चेहरों को टिकट दिया है। इनमें से कई नए चेहरे राजनीतिक परिवारों से ताल्लुक रखते हैं, पर वे पहली बार चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के तीसरे बेटे धीरज देशमुख का नाम भी इनमें शामिल हैं। वह लातूर सीट से चुनाव मैदान में हैं। हरियाणा में भी कांग्रेस ने करीब 17 नए चेहरों को मौका दिया है। इनमें से कुछेक का ताल्लुक राजनीतिक परिवारों से हैं।