महाराष्ट्र में भाजपा को बहुमत, हरियाणा में नुकसान

 24 Oct 2019  640

संवाददाता/in24 न्यूज़.
महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गये हैं. महाराष्ट्र में जहां कम सीट पाकर भी बीजेपी बहुमत में है, वहीं हरियाणा में बीजेपी को तगड़ा झटका लगा है. गौरतलब है कि महाराष्ट्र में भाजपा के सीटें फिलहाल 100 से कम हो गई हैं। भाजपा ने अभी तक 12 सीटों पर जीत हासिल की है वहीं 87 सीटों पर आगे चल रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अकेले 122 सीटों पर कब्जा किया था। महाराष्ट्र में भाजपा आठ सीटों पर जबकि शिवसेना आठ सीटों पर चुनाव जीत गई है। जबकि कांग्रेस तीन एनसीपी दो और निर्दलीय 1 सीट पर विजयी हुए हैं। महाराष्ट्र में भाजपा पांच सीटों पर जबकि शिवसेना 3 सीटों पर चुनाव जीत गई है। जबकि एनसीपी और निर्दलीय ने 1-1 सीट पर कब्जा किया है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: शिवसेना के प्रत्याशी अजय चौधरी ने शिवाडी निर्वाचन क्षेत्र से 39337 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। महाराष्ट्र में भाजपा 3, शिवसेना 2 और अन्य 1 सीट पर विजयी घोषित। वहीं, हरियाणा में जननायक जनता पार्टी का खाता खुला। शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि मैं उद्धव जी से मिलने जा रहा हूं। नम्बर इतने भी बुरे नहीं हैं, ऐसा होता हे कभी-कभी। हां, हमारा भाजपा के साथ गठबंधन जारी रहेगा। हम 50-50 फार्मूले पर सहमत हुए हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस में से किसी को बहुमत के आसार नही होने पर केंद्रीय नेतृत्व सक्रिय हो गया है। अमित शाह और सोनिया गांधी ने राज्य के वरिष्ठ भाजपा नेताओं को दिल्ली बैठक के लिए बुलाया है। जननायक जनता पार्टी के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मेरी किसी भी पार्टी के साथ कोई भी बात नहीं हुई है। अंतिम परिणाम आने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।  
महाराष्ट्र के दिग्गज नेता और एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने स्पष्ट किया है कि वे शिवसेना के साथ नहीं जाकर, विपक्ष में बैठना पसंद करेंगे.