महाराष्ट्र विधान सभा में 21 महिला विधायक

 25 Oct 2019  743

संवाददाता/in24 न्यूज़।  
आज हर क्षेत्र में महिलाएं अपने प्रतिभा के बल पर आगे बढ़ती जा रही हैं. महाराष्ट्र में विधान सभा चुनाव के परिणाम आने के बाद अब 21 महिलाएं महाराष्ट्र की जनता की सेवा बतौर विधायक करेंगी. पिछले साल 2014 में 22 महिलाएं चुनकर आयी थींं. इस दफा विधान सभा मेंं 21 माननीय महिलाएं अपने अपने निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगी. इनमे 12 बीजेपी,4 कांग्रेस,2 एनसीपी,2शिवसेना और 1 निर्दलीय इंडिपेंडेंट महिला हैंं.
इनमें प्रमुख नाम हैं आदिति तटकरे( एनसीपी), प्रणीति शिंदे (कांग्रेस), मंदा म्हात्रे( बीजेपी), नमिता मुंदड़ा (बीजेपी), सुमन पाटिल (एनसीपी), विद्या ठाकुर (बीजेपी), मुक्ता तिलक (बीजेपी), भारती लवेकर (बीजेपी), यामिनी जाधव (शिवसेना), यशोमती ठाकुर (कांग्रेस), वर्षा गायकवाड (कांग्रेस), मनीषा चौधरी (बीजेपी), गीता जैन (निर्दलीय), माधुरी मिसाल (बीजेपी), मोनिका राजाले (बीजेपी) सीमा हिरे (बीजेपी), देवयानी फंरादे (बीजेपी) के.