बीमार सांसद प्रज्ञा ठाकुर एम्स में भर्ती

 30 May 2020  856
संवाददाता/in24 न्यूज़.      
बीजेपी की विवादित सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर अस्वस्थ हैं। उनके करीबी सूत्रों के अनुसार उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। सांसद प्रज्ञा ठाकुर के संबंध में लगाए गए पोस्टरों को लेकर हाल ही में प्रदेश की राजनीति गर्म हो गई थी। भोपाल की बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को सिर और आंख में परेशानी के चलते दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया है। यह कहा जा रहा है कि कांग्रेस सरकार के समय गिरफ्तारी के समय पूछताछ के दौरान पुलिस ने उन्हें प्रताड़ित किया था। इसी दौरान उनके सिर और आंख में चोट आई थी। तभी से उन्हें यह समस्या बनी हुई है। शुक्रवार को उनकी यह परेशानी फिर से उभरने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।