वसई पुलिस की राखी से केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद

 27 Aug 2018  1332
संवाददाता/in24 न्यूज़। राखी के पवित्र पर्व रक्षाबंधन पर केरला बाढ़ पीड़ितों के लिए वसई पुलिस ने अनोखा कार्यक्रम किया। वसई की सभी महिला पुलिसकर्मियों ने आते-जाते राहगीरों को राखी बांधी और उन्हें ट्रैफिक के नियमों के बारे में बता कर जागरूक किया। यही नहीं राखी बांधने पर जो पैसे मिले उन्हें केरला बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराया जाएगा। पालघर जिले के वसई तालुका में जिले के एसपी गौरव सिंह के आव्हान पर वसई पुलिस ने खाकी विथ राखी का अनोखा कार्यक्रम किया। इस कार्यक्रम में वसई तालुका के एडिशनल एसपी विजय कांत सागर और वसई की डीवाय एसपी अर्चना पाटिल, मानिकपुर पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक दामोदर वन्देकर , ट्रैफिक पुलिस निरीक्षक संपतराव पाटिल भी सहित तमाम पुलिस वाले उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में वसई पुलिस की महिलाकर्मियों ने आने जाने वाले आम लोगों को राखी बांध कर उनसे ट्रैफिक नियमों का पालन करने का वादा लिया, साथ ही राखी बांधने पर जो पैसे मिले उसे केरला बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराया जाएगा। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 5 बॉक्स में 68745 रुपये जमा हुए थे लेकिन 70 हजार में कुछ कम होता देखकर स्थानीय लोगो ने अपने अपने पास से और पैसा मिलाकर 70 हजार पूरे किए।