मारिया शारापोवा ने दिया बेटे को जन्म

 16 Jul 2022  420

संवाददाता/in24 न्यूज़.
पूर्व टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा (Maria Sharapova) ने बेटे को जन्म दिया है। टेनिस स्टार ने सोशल मीडिया पर अपने पति गिलकेस के साथ थियोडोर नाम की एक नवजात की तस्वीर के साथ एक पोस्ट के साथ इस खबर की घोषणा की। दो साल तक डेटिंग करने के बाद दोनों ने 2020 में सगाई कर ली। 35 साल की शारापोवा ने इंस्टाग्राम पोस्ट में बेटे के नाम का खुलासा भी किया। साथ ही रशियन टेनिस स्टार ने बेटे और मंगेतर एलेक्जेंडर गिल्केस के साथ वाली फोटो शेयर की है। इसके साथ कैप्शन में लिखा है कि सबसे खूबसूरत, चुनौतीपूर्ण और वह प्यार उपहार, जो हमारा छोटा मांग सकता है। बता दें कि रशियन शारापोवा और ब्रिटिश एलेक्जेंड का यह पहला बच्चा है। दोनों ने दो साल डेट के बाद 2020 में सगाई की थी। उन्होंने अपने बेटे का नाम थियोडोर रखा। ग्रीक भाषा में यह बहुत ही शानदार नाम माना जाता है। इसका मतलब होता है भगवान का तोहफा या दिव्य तोहफा। शारापोवा ने बेटे थियोडोर की जन्म तारीख का भी अलग अंदाज में खुलासा किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में बेटे का नाम Theodore लिखा। इसके बाद रोमन अंकों में बेटे की जन्म तारीख एक जुलाई 2022 भी बताई। पांच बार की ग्रैंड स्लैम विजेता शारापोवा इसी साल 19 अप्रैल को ही 35 साल की हो गई हैं। उन्होंने फरवरी 2020 में ऑस्ट्रेलियन ओपन खेलने के बाद टेनिस की दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके रिटायरमेंट से फैन्स को काफी निराशा हुई थी। 42 साल के एजेक्जेंडर सगाई से पहले तक मारिया शारापोवा के लगभग सभी मैच को देखने के लिए मौजूद रहा करते थे। दोनों को कई बार साथ में देखा गया था। शारापोवा और ब्रिटेन के बिजनेसमैन एलेक्जेंडर 2018 से रिलेशनशिप में थे। दोनों दिसंबर 2020 से इंगेज्ड हैं। शारापोवा ने 2004 में 17 साल की उम्र में विंबलडन के रूप में अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था और 2012 में फ्रेंच ओपन जीत करियर स्लैम भी पूरा किया था। 2012 के बाद उन्होंने 2014 में भी फ्रेंच ओपन जीता था। 2006 में शारापोवा अमेरिकी ओपन और 2008 में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने में सफल रही थीं। 2016 में शारापोवा पर डोपिंग के कारण 15 महीनों का प्रतिबंध लगा था। 2017 अप्रैल में उन्होंने वापसी की थी। बता दें कि इस खबर से शारापोवाके प्रशंकों में खुशी का माहौल है।