ऑस्ट्रेलिया में रेप के आरोप के बाद श्रीलंका के क्रिकेटर दनुष्का गुणातिलक गिरफ्तार

 06 Nov 2022  514

संवाददाता/in24 न्यूज़.
श्रीलंका के क्रिकेटर दनुष्का गुणातिलक (Danushka Gunathilak) पर ऑस्ट्रेलिया (Australia) में जारी टी20 वर्ल्ड कप के दौरान रेप का आरोप लगा है। इसी के चलते सिडनी पुलिस ने गुणातिलक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, उन्हें शनिवार चार नवंबर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। श्रीलंका की टीम रविवार सुबह उनके बिना ही अपने देश के लिए रवाना हो गई थी। बता दें कि गुणातिलका तीन हफ्ते पहले चोटिल हो गए थे और उनकी जगह आशेन बंडारा ने ले ली थी। लेकिन टीम प्रबंधन ने उन्हें घर भेजने के बजाए टीम के साथ रखा था। श्रीलंका क्रिकेट सूत्रों के मुताबिक एक महिला की शिकायत पर क्रिकेटर दनुष्का गुणातिलका को गिरफ्तार किया गया है। श्रीलंका की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अपना आखिरी मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ था। ये मैच शनिवार को खेला गया था, जिसमें इंग्लैंड ने चार विकेट से जीत दर्ज की थी। सिडनी में खेले गए इस मैच में गुणातिलका नहीं खेल रहे थे, लेकिन वह टीम के साथ थे। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक मैच के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है।समझा जाता है कि 31 वर्ष के गुणतिलका को तड़के गिरफ्तार करके सिडनी शहर पुलिस थाने ले जाया गया । दो नवंबर को एक महिला के कथित यौन उत्पीड़न के मामले की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई। श्रीलंका टीम के एक करीबी सूत्र ने बताया कि धनुष्का गुणतिलका को कथित बलात्कार के मामले में गिरफ्तार किया गया है । श्रीलंकाई टीम उसके बिना ऑस्ट्रेलिया से रवाना हो गई है। श्रीलंकाई टीम रविवार को इंग्लैंड से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। गुणतिलका ने पहले दौर में नामीबिया के खिलाफ खेला था और वह खाता खोले बिना आउट हो गया। इसके बाद चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गया था। श्रीलंकाई टीम ने सुपर 12 चरण के लिये क्वालीफाई किया लेकिन गुप एक में चौथे स्थान पर रही। न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने अपनी वेबसाइट पर भी श्रीलंका के एक नागरिक की गिरफ्तारी का जिक्र किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यौन अपराध टीम ने पिछले सप्ताह सिडनी में एक महिला के कथित यौन उत्पीड़न के मामले की जांच के बाद श्रीलंका के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वेबसाइट पर डाले गए ब्यौरे के अनुसार 29 वर्ष की एक महिला का रोस बे स्थित उसके आवास पर योन उत्पीड़न किया गया। इसमें कहा गया कि ऑनलाइन डेटिंग ऐप पर इस व्यक्ति को लंबे समय तक बातचीत के बाद यह महिला उससे मिली। ऐसा आरोप है कि दो नवंबर 2022 को इस महिला का यौन उत्पीड़न किया गया। इसमें कहा गया कि जांच के बाद 31 वर्ष के इस व्यक्ति को ससेक्स स्ट्रीट से एक होटल से रात एक बजे गिरफ्तार किया गया। बता दें कि श्रीलंका क्रिकेट ने अभी इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है।मगर इतना तो तय है कि रेप जैसे आरोप के बाद गुणातिलक के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।