दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 134 रन से हराया

 13 Oct 2023  314

संवाददाता/in24 न्यूज़.
विश्व कप मैच में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 134 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 311 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 40.5 ओवर में 177 रन ही बना सकी। 312 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। टीम के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श और डेविड वॉर्नर शुरुआत से ही अफ्रीका के तेज गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए। मिचेल मार्श सात रन, वॉर्नर 13 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटे। स्टीव स्मिथ और मार्नस के बीच साझेदारी पनप रही थी, लेकिन स्टीव स्मिथ एलबीडब्ल्यू हो गए। जोश इंग्लिश को रबाडा ने क्लीन बोल्ड किया। ग्लेन मैक्सवेल तीन रन ही बना सके। स्टाइनिस ने पांच रन का योगदान दिया। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए क्विंटन डिकॉक के दमदार शतक की बदौलत 50 ओवर में सात विकेट खोकर 311 रन बनाए। क्विंटन डिकॉक ने 106 गेंद में 109 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे सफल गेंदबाज ग्लेन मैक्सवेल रहे, उन्होंने 10 ओवर में 34 रन देकर दो विकेट लिए। मिचेल स्टार्क ने दो विकेट चटकाए। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका से मिली हार ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा झटका है।