नाबालिग से रेप के आरोप में फंसा भारतीय हॉकी टीम का खिलाड़ी

 06 Feb 2024  694

संवाददाता/ in24 न्यूज़.  
नाबालिग से रेप के आरोप में भारतीय हॉकी टीम के डिफेंडर वरुण कुमार के खिलाफ पोक्सो (POCSO) के तहत केस दर्ज किया गया है। पीड़ित नाबालिग है जिसने ज्ञानभारती पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। वरुण कुमार और पीड़ित लड़की एक-दूसरे को इंस्टाग्राम के माध्यम से जानते हैं जब वह सिर्फ 17 साल की थी। उस समय वरुण SAI में प्रशिक्षण ले रहे थे। उसने शिकायत में आरोप लगाया कि उससे शादी करने का झांसा देकर उसने पिछले पांच वर्षों से कई बार लड़की के साथ बलात्कार किया। वरुण दो दिन पहले ही डीएसपी बने हैं और सूत्रों का कहना है कि इस मामले में बेंगलुरु पुलिस की टीम पंजाब और हिमाचल में रेड करने के लिए पहुंची है। वरुण कुमार जो हिमाचल प्रदेश से हैं, पंजाब के जालंधर में रह रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि वह भाग रहे हैं और उनकी तलाश की जा रही है। बता दें कि टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के कांस्य पदक जीतने के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार ने उनके लिए एक लाख रुपए के पुरस्कार की घोषणा की थी। वरुण ने 2017 में भारतीय टीम के लिए पदार्पण किया, 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता। वरुण कुमार 2022 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। 2020 टोक्यो ओलंपिक में भारत की कांस्य पदक विजेता टीम के सदस्य थे। मगर रेप में आरोपी होने के कारण उनकी क्षमता पर अनेक सवाल पैदा हो गए हैं।