आईपीएल के क्रिकेटर प्रियांक ने रचाई कालना शुक्ला से शादी

 30 Mar 2024  316

संवाददाता/in24 न्यूज़.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के एक भारतीय क्रिकेटर प्रियांक पांचाल ने अपनी प्रेमिका से शादी रचाई है।क्रिकेटर प्रियांक पांचाल ने स्पोर्ट्स साइकोलॉजिस्ट कालना शुक्ला से शादी की है। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। प्रियांक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की गईं तस्वीरों के साथ लिखा है कि वादों से भरे दिलों के साथ, हम प्यार की खूबसूरत यात्रा में अपने पथ पर शामिल होते हैं। हमारी कहानी को शेयर करने के लिए उत्साहित हूं - प्रियांक और कालना। तस्वीरों में वे शादी के मंडप में दिख रहे हैं। कालना की किस बात को वह सबसे ज्यादा पसंद करते हैं, इस बारे में बात करते हुए प्रियांक ने कहा कि मैं प्रशंसा करता हूं कि वह अपने काम के प्रति बहुत सतर्क रहती हैं।  टीम गुजरात के पूर्व कप्तान प्रियांक पांचाल ने पिछले साल अहमदाबाद स्थित की खेल मनोवैज्ञानिक कालना शुक्ला से सगाई की थी। उस समय प्रियांक ने अपने प्यार के बारे में कहा था कि कालना और मैं एक-दूसरे को कुछ सालों से जानते हैं और एक साथ इस नई यात्रा को शुरू करना एक अद्भुत एहसास है। हमारे परिवार हमारे लिए खुश हैं। बता दें कि आईपीएल 2024 का खेल जारी है।