अब देश सेवा करेंगे धोनी

 25 Jul 2019  1142

संवाददाता/in24 न्यूज़.  

अपने क्रिकेट से लोगों का दिल जीतनेवाले महेंद्र सिंह धोनी  अब एक एक नई भूमिका  नज़र आनेवाले हैं. गौरतलब है कि टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट में भारत को विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी और टी-20 विश्व कप जिताने के बाद अब देश की सेवा के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं. भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद) के पद पर कार्यरत महेंद्र सिंह धोनी 31 जुलाई से 15 अगस्त 2019 तक बटालियन के साथ रहने के लिए 106 टेरिटोरियल आर्मी बटालियन (पैरा) के साथ देशसेवा करेंगे.गौरतलब है कि सेना की यह यूनिट विक्टर फोर्स का हिस्सा है, जो कश्मीर में मौजूद है. महेंद्र सिंह धोनी यहां कश्मीर में पैट्रोलिंग, गार्ड और पोस्ट ड्यूटी के दौरान जवानों के साथ भी रहेंगे.