धोनी की दीवानी बनीं 17 साल की अभिनेत्री अनुष्का

 05 May 2020  960

संवाददाता/in24 न्यूज़।  

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के एक से बढ़कर एक फैन हैं. भारत में उनके लाखों दीवाने हैं. उनकी लोकप्रियता किसी फ़िल्मी सितारे से कम नहीं है। वह जितने बड़े खिलाड़ी हैं उतने ही अच्छे इंसान भी. महेंद्र सिंह धोनी की कई फ़िल्मी हस्तियां भी बड़ी फैन हैं। उनके गेन की लिस्ट में जो ताज़ा नाम जुड़ा है वह है एक अभिनेत्री। यह अभिनेत्री महज 17 साल की उम्र में धोनी पर फ़िदा हो गई हैं। दरअसल, इस फैन का नाम है अनुष्का सेन, यह पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की दीवानी हैं। सीरियल बालवीर की 17 साल की यह एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती से इन दिनों सभी को दीवाना बना रही हैं। इनके साथ ही ये खुद भारतीय क्रिकेटर धोनी की दीवानी हैं। अभिनेत्री अनुष्का सेन की उम्र मात्र 17 साल है और इतनी सी उम्र में ही अनुष्का अपनी खूबसूरती से सभी को काफी आकर्षित कर रही हैं। अनुष्का का जन्म 2002 को झारखंड में हुआ था सीरियल बालवीर से उनको काफी फेम मिली है। अनुष्का की तस्वीरे सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती रहती है। बता दें कि धोनी का होमटाउन भी झारखंड है.