बाढ़ से पाकिस्तान में हज़ार से ज़्यादा की मौत

 28 Aug 2022  509

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
कुदरती मार से पाकिस्तान ( Pakistan) बेहाल है। विनाशकारी बाढ़ में मरने वालों की संख्या 1000 से ज्यादा हो गई है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) की ओर जारी आंकड़ों के मुताबिक देश के विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ से अब तक 1000 से अधिक लोगों की जानें जा चुकी हैं और 1527 लोग घायल हुए हैं। वहीं 719,558 पशुओं की भी मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में ही 119 लोगों की मौत हुई है जबकि 71 लोग घायल हुए हैं। सिंध प्रांत में 76 , खैबर-पख्तूनख्वा में 31 , गिनगिट-बाल्टिस्तान में छह , बलूचिस्तान में चार तथा पीओके में एक व्यक्ति की मौत हुई है। एनडीएमए के मुताबिक पूरे पाकिस्तान में 3,451.5 किमी सड़क क्षतिग्रस्त हो गयी है और 149 पुल ढह गए हैं जबकि 170 दुकानें नष्ट हो गई है।वहीं करीब 10 लाख से अधिक घर पूर्ण अथवा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। पाकिस्तान के कम से कम 110 जिले बाढ़ की चपेट में हैं, जिनमें से 72 जिलों को आपदा प्रभावित घोषित किया गया है। बचावदलों ने बाढ़ में फंसे 51,275 लोगों को बचाया है और 4,98,442 लोग राहत शिविरों में भेजे गए हैं।