अचानक हाई स्कूल की 95 छात्राओं को हुआ पैरालाइज

 06 Oct 2023  730

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
केन्या के काका मेगा काउंटी में हाई स्कूल की लगभग 95 छात्राओं के साथ ऐसा हादसा हुआ जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी! अचानक किसी अनजान बीमारी के चलते एक साथ इन लड़कियों के शरीर का निचला हिस्सा पूरी तरह पैरालाइज हो गया है। ये लड़कियां बीते कुछ सप्ताह से अस्पताल में भर्ती हैं। इस बीमारी ने लड़कियों के परिवारों को घबराहट और चिंता में डाल दिया है। स्थानीय मीडिया आउटलेट्स ने बताया कि अचानक इन लड़कियों के पैर सुन्न और गतिहीन हो गए हैं। केन्याई सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप में लड़कियों को लंगड़ाकर और लड़खड़ाकर कर चलते हुए देखा गया। काका मेगा काउंटी के स्वास्थ्य सीईसी बर्नार्ड वेसोन्गा ने पत्रकारों को बताया कि अज्ञात बीमारी का कारण समझने के लिए लड़कियों के ब्लड, यूरीन और स्टूल के सैंपल कलेक्ट किए गए हैं। इन्हें टेस्ट के लिए भेजा गया है, लेकिन अभी तक इसका सटीक कारण पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद से स्कूल को अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है। बता दें कि इस अचानक आई बीमारी से यहां हड़कंप मचा हुआ है।