स्टैंडअप कॉमेडियन नील नंदा का अमेरिका में निधन

 26 Dec 2023  368

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
भारतीय मूल के 32 वर्षीय स्टैंडअप कॉमेडियन नील नंदा का निधन हो गया है। नील की माैत की वजह सामने नहीं आई है। नील, ‘जिमी किमेल लाइव!’ और ‘कॉमेडी सेंट्रल’ के लिए चर्चित रहे। नील भारतीय मूल के थे जो लॉस एंजिल्स में रहते थे। बचपन से ही उन्हें कॉमेडी का शौक था और बड़े होने पर उन्होंने उसे ही अपना प्रोफेशन बना लिया। रविवार को नील के मैनेजर ग्रेग वाइस ने बताया कि उन्हें ये बताते हुए काफी दुख हो रहा है 11 साल से उनके क्लाइंट नील नंदा का निधन हो गया है। ग्रेग ने उन्हें महान कॉमेडियन और शानदार इंसान भी बताया। विभिन्न कॉमेडी क्लबों और उनके सहयोगियों और फैंस ने सोशल मीडिया पर उनके प्रति संवेदना जताई है। नील नंदा के फैंस ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वो यह खबर सुनकर हैरान रह गए हैं। नील नंदा शो को लॉस एंजिल्स शहर में शीर्ष दस स्टैंड-अप कॉमेडी शो में से एक के रूप में भी मान्यता दी गई थी। बता दें कि स्टैंडअप कॉमेडियन नील नंदा की मौत से कॉमेडी जगत में शोक की लहर है।