मालदीव ने भारत से पंगा लिया तो हुआ करोड़ों का नुकसान

 17 Jan 2024  219

संवाददाता/in24 न्यूज़.
मालदीव को भारत से पंगा लेना बहुत महंगा पड़ रहा है। इसका खामियाजा मालदीव को बॉयकॉट के रूप में उठाना पड़ रहा है। मालदीव को भारत के बॉयकॉट से हर दिन करोड़ों का नुकसान हो रहा है। मालदीव का रेवेन्यू टूरिस्ट और टूरिज्म पर सबसे ज्यादा निर्भर है। ऐसे में अब बॉयकॉट से उसकी कमाई को बड़ा नुकसान पहुंच रहा है। हालात संभालने के लिए मालदीव ने अपने यहां घूमने का खर्चा भी आधा कर दिया, लेकिन इसके बाद भी भारतीय वहां जाने के लिए तैयार नहीं हैं। मालदीव सरकार के कुछ अधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप ट्रिप को लेकर आप्पतिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद से बॉयकॉट मालदीव ट्रेंड करने लगा है। मालदीव को भारत के बॉयकॉट से हर दिन करोड़ों का नुकसान हो रहा है। मालदीव अब कंगाली की कगार पर है। इस पूरे विवाद से पहले तक मालदीव भारतीयों के पसंदीदा पर्यटन स्थलों में शामिल था। मालदीप में हर साल लाखों भारतीय घूमने जाते थे, लेकिन भारतीयों के बॉयकॉट की वजह से मालदीव ने खुद कहा है कि उसके 44 हजार परिवारों पर संकट आ गया है। बता दें भारत से पंगा लेने के बाद कई मिनिस्टर को कुर्सी तक से हटाया गया, बावजूद बॉयकॉट जारी है।