अमेरिका में भारतीय मूल के परिवार के चार सदस्यों की लाशें बेडरूम में मिलीं

 14 Feb 2024  267

संवाददाता/ in24 न्यूज़.  
अमेरिका से भारतीय मूल के परिवार के चार सदस्य अपने घर में मृत पाए गए। मृतकों की पहचान आनंद हेनरी (42), उनकी पत्नी एलिस प्रियंका (40) और उनके दोनों जुड़वां दोनों बेटों के रूप में हुई है। बच्चों के नाम नूह और नाथन हैं। बच्चों की उम्र चार साल थी। परिवार मूलतः केरल के कोल्लम का था और कैलिफोर्निया में रहता था। सैन मेटो पुलिस ने पुष्टि की है कि दोनों बच्चे अपने बेडरूम में मृत पाए गए, जबकि माता-पिता बाथरूम में पाए गए, सभी को गोली लगी थी। पुलिस की जांच में पता चला कि इस दुखद घटना में 9 एमएम पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया था। अदालत के रिकॉर्ड बताते हैं कि आनंद ने दिसंबर 2016 में तलाक के लिए अर्जी दी थी, लेकिन कार्यवाही को अंतिम रूप नहीं दिया गया था। आनंद और ऐलिस, दोनों आईटी पेशेवर थे और नौ वर्षों से संयुक्त राज्य अमेरिका में रह रहे थे। आनंद ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम किया, जबकि ऐलिस वरिष्ठ विश्लेषक का पद संभालती थीं। बता दें कि जांच के बाद ही हत्या की असली वजह सामने आ पाएगी!