मिस्र में हुए सड़क हादसे में भारतीय और मलेशियाई समेत 6 लोगों की मौत

 29 Dec 2019  849
संवाददाता/in24 न्यूज़। 
मिस्र में कायरो स्थित भारतीय दूतावास की ओर से शनिवार को बताया गया कि ऐन सोखना के नजदीक 16 भारतीय यात्रियों से भरी बस एक दुर्घटना का शिकार हो गई। इसके साथ ही दो नंबर भी जारी किए गए हैं। मिस्र में एक सड़क हादसे में भारतीय और मलेशियाई पर्यटकों समेत छह लोगों की मौत हो गई और कम से कम 24 लोग घायल हो गए। सुरक्षा सूत्रों ने यह जानकारी। एक सुरक्षा अधिकारी ने एएफपी को बताया कि पर्यटकों को लेकर जा रही दो बस काहिरा के पूर्व में एक ट्रक से टकरा गईं। एक चिकित्सा सूत्र ने कहा कि दो मलेशियाई महिला पर्यटक, एक भारतीय पर्यटक और मिस्र के तीन नागरिकों ,बस चालक, टूर गाइड और सुरक्षाकर्मी, की मौत हो गई। एक चिकित्सा सूत्र के अनुसार कम से कम 24 अन्य घायलों में से कई पर्यटकों की हालत गंभीर है।