पाकिस्तान ने दागे मोर्टार, एक नागरिक घायल

 31 May 2020  664

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
पाकिस्तान की नापाक हरकत बढ़ती ही जा रही है. अब जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास आज  एक बार फिर पाकिस्तान ने गोलीबारी की। इस दौरान एक स्थानीय निवासी घायल हो गया। घायल की पहचान मोहम्मद राशिद के 25 वर्षीय बेटे मोहम्मद यासिर के रूप में की गई है। पाकिस्तानी सेना द्वारा दागे गए मोर्टार के कारण मोहम्मद राशिद के घर की छत भी क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात सीमा पार पाक की ओर से पुंछ जिला के मेंढर के गोहलाड में बिना किसी उकसावे की गोलाबारी शुरू कर दी। भारतीय जवानों ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान की इस गोलाबारी में स्थानीय युवक घायल हो गया। उसे तुरंत सेना और स्थानीय लोगों द्वारा नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।