भारत-जापान की नौसेनाओं का हिंद महासागर में जोरदार अभ्यास

 29 Jun 2020  634

संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक तरफ कोरोना संकट और उसी बीच भारत चीन के रिश्ते में बढ़ते तनाव के बीच भारत और जापान की नौसेनाओं ने मिलकर जोरदार तरीके से हिन्द महासागर में अभ्यास का क्रम जारी रखा है. भारतीय नौसेना और जापानी समुद्री आत्मरक्षा बलों  हिंद महासागर में एक संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास किया. ख़बरों के अनुसार इस अभ्यास पर चीन की नज़र भी हुई है.  चीन का सीमा विवाद भारत के साथ ही जापान के साथ भी चल रहा है. शनिवार को संपन्न हुए इस अभ्यास को जापान के रक्षा मंत्री तारो कोनो की पहल पर आयोजित किया गया था. चीन के रक्षा मंत्री ने न केवल चीन की रक्षा क्षमताओं पर बल्कि भारत-प्रशांत क्षेत्र में उसकी मंशा पर चिंता व्यक्त की थी. पिछले कुछ महीनों में एशिया के कुछ हिस्सों में चीन की आक्रामकता के बाद जापान भी अब सतर्क दिखाई दे रहा है. भारत-जापान रक्षा अभ्यास के मद्देनजर दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन ने एक बयान में कहा कि दक्षिण चीन सागर विवाद को अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप हल किया जाना चाहिए जो गैर-सैन्यीकरण और आत्म-संयम के महत्व पर जोर देता है. हालांकि इस अभ्यास को लेकर अधिकारियों का कहना है कि यह भारत और जापान की नौसेनाओं के बीच आपसी समझ और विश्वास को बढ़ावा देने के लिए था. रक्षा साझेदारी को व्यापक बनाने के लिए दिल्ली और टोक्यो के प्रयासों के बाद पिछले तीन वर्षों के दौरान जेएमएसडीएफ और भारतीय नौसेना के बीच यह 15वां प्रशिक्षण अभ्यास था. जाहिर है भारत और जापान द्वारा इस नौसेना के अभ्यास से चीन के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है.