50 दिनों की पैरोल बाहर आएगा राम रहीम

 19 Jan 2024  1110

संवाददाता/in24 न्यूज़.
बलात्कार मामले में दोषी डेरा सच्चा सौदा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर जेल से बाहर आने वाला है। इस बार उसे 50 दिनों की पैरोल मिली है। बता दें कि दो साध्वियों से रेप के आरोप में गुरमीत सजा काट रहा है। सजा सुनाए जाने के बाद से राम रहीम अब नौवीं बार जेल से बाहर आएगा। इससे पहले राम रहीम को आठ बार परोल मिल चुकी है और वह 8 बार बाहर आ चुका है। ये भी माना जा रहा है कि इस बार जेल से निकलने के बाद राम रहीम बागपत स्थित आश्रम में अपना समय बिताएगा। पैरोल के 50 दिनों का समय राम रहीम वहीं आश्रम में ही व्यतीत करेगा। पिछली बार नवंबर 2023 में राम रहीम 21 दिनों के लिए जेल से बाहर आया था, जिस दौरान वह बागपत में रुका था। राम रहीम को साल 2017 में सजा सुनाई गई थी। बता दें कि राम रहीम को अपनी दो शिष्याओं के साथ बलात्कार के आरोप में 20 साल की कैद और हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। इन्हीं मामलों में कोर्ट का फैसला आने के बाद राम रहीम जेल में सजा काट रहा है। बता दें कि राम रहीम फिल्मों में भी काम कर चुका है।