शादी के बाद दुल्हन सुहागरात पर पति का इंतजार करती रही और पति हो गया गायब

 08 Feb 2024  744

संवाददाता/ in24 न्यूज़.  
मुजफ्फरपुर में शादी की अगली रात दुल्हन सुहाग की सेज पर पति का इंतजार करती रही, मगर उसके पति का कोई पता नहीं चला! यह मामला पुलिस तक पहुंच चुका है। अहियापुर थाना पुलिस दूल्हे की तलाश में इलाके में लगाए गए सीसीटीवी के फुटेज तलाश रही है। मामला मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। दूल्हे के गायब होने से दोनों के परिजन परेशान हैं। तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक, अहियापुर के शाहबाजपुर निवासी आदित्य की शादी और रविवार को हुई थी। शादी के अगले दिन उनकी विदाई हुई। मंगलवार के शाम आदित्य अपने घर से निकला। रात को परिवार वाले और दुल्हन उसका इंतजार करते रहे लेकिन वह वापस नहीं लौटा। शादी के ठीक बाद दूल्हे के गायब हो जाने से दोनों परिवारों में कोहराम मच गआ। देर रात से ही परिजन उसकी तलाश में भटकने लगे। रातभर खोजबीन जारी रही लेकिन, कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार को उसका रिसेप्शन था। लेकिन दूल्हे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। फोन करने पर पता चला कि उसका मोबाइल स्विच ऑफ है। परिजनों ने बताया है कि उसका किसी से विवाद नहीं है। परिवार के लोग काफी डरे हुए है। आशंका सता रही है कि आदित्य के साथ कुछ अनहोनी तो नहीं हो गई। वहीं दुल्हन के परिवार वाले भी अपनी बच्ची की भविष्य को लेकर काफी डरे हुए हैं। परिवार वालों ने आदित्य के गुम होने की शिकायत अहियापुर थाने में दर्ज कराई है। थाना अध्यक्ष रोहन कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आदित्य का मोबाइल बंद पाए जाने से कुछ परेशानी है। लेकिन इलाके में लगे सभी सीसीटीवी के वीडियो से उसकी तलाश की जा रही है। अपने पति के इंतज़ार में नवेली दुल्हन बेहद परेशान है।